सीतारामडेरा में दिव्यांग युवक ने कीटनाशक खाकर की आत्महत्या, मोबाइल से मिला वीडियो संदेश

सीतारामडेरा में दिव्यांग युवक ने कीटनाशक खाकर की आत्महत्या, मोबाइल से मिला वीडियो संदेश

जमशेदपुर: सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के कुम्हारपाड़ा में गुरुवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां एक दिव्यांग युवक ने कीटनाशक खाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान सूरज प्रसाद (38) के रूप में हुई है। घटना की जानकारी उसकी पत्नी सोनी ने सुबह उस समय दी, जब उन्होंने कमरे में जमीन पर उसका शव पड़ा देखा।
सूचना मिलते ही सीतारामडेरा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस ने शव के पास से कीटनाशक की बोतल बरामद की है। साथ ही मृतक के मोबाइल फोन से एक वीडियो भी मिला है, जिसमें उसने आत्महत्या करने की बात कही है। पुलिस वीडियो की जांच कर रही है और मामले से जुड़े सभी पहलुओं को खंगाल रही है।
परिजनों के अनुसार सूरज ने दो शादियां की थीं। उसकी पहली पत्नी पिंकी सोनारी में रहती है, जबकि वह दूसरी पत्नी सोनी के साथ कुम्हारपाड़ा में रह रहा था। करीब छह माह पूर्व एक ट्रेन दुर्घटना में उसके दोनों पैर और एक हाथ कट गए थे। इस घटना के बाद से वह मानसिक तनाव और अवसाद में रहने लगा था।
फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच जारी है।

Leave a Comment