सरकारी ब्लड बैंक में आनंद मार्ग ने डायन कुप्रथा के विरुद्ध आवाज उठाने वाले स्वर्गीय प्रेमचंद के पुण्य स्मृति 20 यूनिट रक्तदान किया
स्वर्गीय प्रेमचंद जी को आनंद मार्ग श्रद्धांजलि देते हुए होली के अवसर पर रोगियों के स्वास्थ्य लाभ के लिए 20 यूनिट रक्तदान किया
जमशेदपुर :
आनंद मार्ग के रक्तदान शिविर में रोगियों के स्वास्थ्य लाभ के लिए 4 घंटे में 20 रक्तदाताओं ने किया रक्तदान । सरकारी ब्लड बैंक (MGM)एमजीएम डिमना रोड मानगो में आनंद मार्ग ने डायन कुप्रथा के विरुद्ध आवाज उठाने वाले स्वर्गीय प्रेमचंद के पुण्य स्मृति 20 यूनिट रक्तदान किया । स्वर्गीय प्रेमचंद जी को आनंद मार्ग श्रद्धांजलि देते हुए होली के अवसर पर रोगियों के स्वास्थ्य लाभ के लिए 20 यूनिट रक्तदान किया ।इस अवसर पर बहुत सारे घटनाएं घटने की संभावना रहती है और उस समय रक्त की जरूरत पड़ती है इसको ध्यान में रखते हुए होली के समय यह कार्यक्रम रखा गया।
रक्तदाताओं को पौधा देकर सम्मानित किया।
आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल कि ओर से ईश्वर कोटि के मनुष्यों ने 20 यूनिट रक्तदान किया एवं 50 पौधा वितरण किया गया । इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से टाटा वर्कर्स यूनियन के ज्ञानरंजन श्रीवास्तव राकेश कुमार एवं अन्य लोगों ने पौधा एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
सुनील आनंद का कहना है कि जितने भी रक्तदाता निस्वार्थ भाव से रक्तदान करते हैं वह सभी लोग ईश्वर कोटि के मनुष्य है करण इस रक्तदान करने में रक्तदाता का किसी प्रकार का कोई भी स्वार्थ नहीं रहता परम पुरुष के बच्चे अपने संस्कारगत कारण से कष्ट भोग कर रहे हैं उन बच्चों के स्वास्थ्य लाभ के लिए जो रक्तदान करते हैं इसलिए इस तरह के मनुष्य को ईश्वर कोटि के मनुष्य कहा गया है।






