राँची। झारखण्ड में इन दिनों मौसम लगातार अपना रंग बदल बदल रहा है। राज्य में कभी तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा है तो कभी 30 डिग्री के आसपास ठहर जा रहा है।

राँची। झारखण्ड में इन दिनों मौसम लगातार अपना रंग बदल बदल रहा है। राज्य में कभी तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा है तो कभी 30 डिग्री के आसपास ठहर जा रहा है।

मौसम के इस उतार-चढ़ाव ने लोगों को असमंजस में डाल दिया है कि आखिर ठंड खत्म हुई या गर्मी शुरू हो गई। मौसम विभाग के अनुसार, फिलहाल राज्य ट्रांजिशन फेज यानी ठंड से गर्मी की ओर बढ़ते मौसम के दौर से गुजर रहा है।

पिछले कुछ दिनों में झारखण्ड के अधिकतम तापमान में लगातार बदलाव देखा जा रहा है। जहां पहले कई जिलों में पारा 35-36 डिग्री तक पहुंच रहा था, वहीं अब कई इलाकों में यह 32-33 डिग्री के आसपास दर्ज किया जा रहा है।

न्यूनतम तापमान में भी बड़ा बदलाव देखने को मिला है। पहले जहां रात का तापमान 17-18 डिग्री के आसपास था, अब कई जिलों में यह गिरकर 11 से 14 डिग्री तक पहुंच गया है यानी न्यूनतम तापमान में करीब 3 से 5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है।

मौसम विभाग के अनुसार, झारखण्ड में मौसम परिवर्तन का दौर चल रहा है। ठंड धीरे-धीरे खत्म हो रही है और गर्मी दस्तक दे रही है। इसी वजह से दिन और रात के तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव हो रहा है।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई