राँची। जिले में देह व्यापार के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए एक साथ कई थाना क्षेत्रों में छापेमारी की।

राँची। जिले में देह व्यापार के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए एक साथ कई थाना क्षेत्रों में छापेमारी की।

वरीय पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर रविवार को पुलिस टीमों ने खेलगांव, चुटिया समेत अन्य इलाकों में दबिश दी। गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई के दौरान संदिग्ध गतिविधियों वाले कई ठिकानों पर छानबीन की गई।

पुलिस ने मौके से कई युवक-युवतियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। सभी से पूछताछ कर मामले की तह तक जाने का प्रयास किया जा रहा है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, लंबे समय से कुछ स्थानों पर अवैध गतिविधियों की शिकायत मिल रही थी। सूचना की पुष्टि के बाद योजनाबद्ध तरीके से छापेमारी की गई, इस कार्रवाई में स्थानीय थाना पुलिस के साथ विशेष टीम भी शामिल थी।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

समाहरणालय में आयोजित जन शिकायत निवारण दिवस में उप विकास आयुक्त ने नागरिकों की समस्याएं एवं सुझावों को सुना, प्राप्त आवेदनों पर समयबद्ध कार्रवाई हेतु संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को किया गया निर्देशित