-
जमशेदपुर : कांवरिया धाम बालाजी मंदिर सिद्धगोरा आगामी 12 से 15 मार्च के बीच होने वाले ब्रह्मोत्सव का आज मंदिर प्रांगण में बालाजी पूजा का पंदिर राटा मतलब तेलुगु संस्कृति में यह एक पवित्र अनुष्ठान है, जिसमें बाँस में आटे और हल्दी का पेस्ट लगाकर, शुद्ध करने के लिए हल्दी के पानी से स्नान कराया जाता है। फिर पुरोहित के द्वारा मंत्र उच्चारण कर पूरे विधि विधान के साथ तेलुगु रीति रिवाज के अनुसार ब्रह्मोत्सव का शुभारंभ किया इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और बालाजी की पूजा-अर्चना की।
कमेटी के महासचिव आर प्रभाकर राव ने सभी लोगो से अनुरोध किया की इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लें और बालाजी की कृपा प्राप्त करें। आपके सहयोग से हम बालाजी पूजा मंदिर को और भी सुंदर और श्रद्धालुओं के लिए आकर्षक बना सकते हैं। इस मौके पर मंदिर समिति की सभापति श्रीमती कमला शर्मा अध्यक्ष आर यस यन राजू, महासचिव आर प्रभाकर राव, रवि किरण, रवि रामचंद्रन, संतोष राव, पदमा, यस लक्ष्मी, यस दुर्गा, देवी, सोनी, सावित्री भानु रेखा, यस लीलावती, उमा महेश्वरी आर लक्ष्मी, प्रमिला, पूर्णा, आदि लोग शामिल थे






