प्रोजेक्ट उल्लास’ के तहत पोटका प्रखंड के आसनबनी एवं कालिकापुर में निःशुल्क मिर्गी जांच एवं उपचार शिविर आयोजित
एम्स, नई दिल्ली के विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपस्थिति में किया जा रहा मरीजों की स्क्रीनिंग एवं उपचार
मिर्गी मरीजों की स्क्रीनिंग एवं समय पर उपचार से इलाज संभव, आगामी शिविरों में भी जांच के लिए जरूर आएं… श्री कर्ण सत्यार्थी, उपायुक्त
23 फरवरी को पोटका के शंकरदा, हरिणा एवं हल्दीपोखर आयुष्मान आरोग्य मंदिर में लगेगा शिविर
‘प्रोजेक्ट उल्लास’ के तहत मिर्गी रोगियों की निःशुल्क जांच, उपचार और दवाइयां उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पोटका प्रखंड के दो आयुष्मान आरोग्य मंदिर में आज शिविर आयोजित किया गया । शिविर में एम्स, नई दिल्ली के विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपस्थिति में आयुष्मान आरोग्य मंदिर, आसनबनी और कालिकापुर के शिविर में 90 मरीजों की स्क्रीनिंग कर चिकित्सीय परामर्श एवं नि:शुल्क दवाईयां उपलब्ध कराई गई ।
बता दें कि उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी की पहल पर जिला में मिर्गी मरीजों की स्क्रीनिंग, इलाज और निःशुल्क दवा वितरण हेतु जिला स्वास्थ्य समिति के माध्यम से विशेष शिविर का आयोजन सभी प्रखंडों में क्रमवार किया जा रहा है। शिविर के माध्यम से मिर्गी रोग से संबंधित भ्रांतियों को दूर करने, वैज्ञानिक उपचार के प्रति नागरिकों में जागरूकता लाने तथा मरीजों को निःशुल्क चिकित्सीय परामर्श एवं दवा उपलब्ध कराने का कार्य प्रशासन द्वारा किया जा रहा है।
उपायुक्त के निर्देशानुसार तीन दिवसीय कार्यक्रम के तहत अब 23 फरवरी को पोटका प्रखंड के शंकरदा, हरिणा एवं हल्दीपोखर के आयुष्मान आरोग्य मंदिर में शिविर आयोजित किया जाएगा । नागरिकों से अपील है कि यदि परिवार या आसपास किसी को मिर्गी की समस्या है तो जागरूक करें ताक वे शिविर में आकर विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श लें ।
पोटका प्रखंड (23.02.2026)
आयुष्मान आरोग्य मंदिर, हरिना- सुबह 11 बजे से 1 बजे तक
आयुष्मान आरोग्य मंदिर, हल्दीपोखर- दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक
आयुष्मान आरोग्य मंदिर, शंकरदा- दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक






