मानगो पुल के पास मानगो नगर निगम के मेयर प्रत्याशी कुमकुम श्रीवास्तव का बड़ा बैनर दो युवकों द्वारा चाकू से कटकर गिरा दिया गया। उसी वक्त कुमकुम श्रीवास्तव के पति राजकुमार श्रीवास्तव साकची से लौट रहे थे।

आज मानगो पुल के पास मानगो नगर निगम के मेयर प्रत्याशी कुमकुम श्रीवास्तव का बड़ा बैनर दो युवकों द्वारा चाकू से कटकर गिरा दिया गया। उसी वक्त कुमकुम श्रीवास्तव के पति राजकुमार श्रीवास्तव साकची से लौट रहे थे। उन्होंने देखा और उन्हें पकड़ने की कोशिश की। तब तक वह फरार हो चुके थे। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

गौरतलब है कि राजकुमार श्रीवास्तव पूर्व जिला अध्यक्ष हैं और भाजपा द्वारा कारण बताओं नोटिस के जवाब में उसने 45 वर्ष की जो भाजपा में सेवा की थी,उससे अविलंब त्यागपत्र देते हुए कहा कि हम अपनी पत्नी का ही साथ निभाएंगे।

वहीं भाजपा समर्थित उम्मीदवार मेंयर पद की उम्मीदवार संध्या सिंह का बड़ा बैनर उसी के बगल लगा हुआ है।

राजकुमार श्रीवास्तव ने आरोप लगाया है कि संध्या सिंह के पति नीरज सिंह और अन्य लोगों की इशारे पर यह काम किया गया है।

उन्होंने कहा कि राजनीति का सबसे गिरा हुआ स्तर है। हम इसकी शिकायत उपायुक्त के साथ ही साथ मानगो थाना में भी लिखित रूप से करेंगे।

बाइट – राजकुमार श्रीवास्तव से बातचीत।

बाइट – पुलिस पदाधिकारी से बातचीत।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई