बर्मामाइन्स ट्यूब गेट के पास जुस्को रोड पर कई सालों से सब्जी और फल विक्रेताओं का बाजार नियमित रूप से लगता आ रहा है। यह बाजार सैकड़ों परिवारों के लिए आजीविका का एकमात्र स्रोत है।

बर्मामाइन्स ट्यूब गेट के पास जुस्को रोड पर कई सालों से सब्जी और फल विक्रेताओं का बाजार नियमित रूप से लगता आ रहा है। यह बाजार सैकड़ों परिवारों के लिए आजीविका का एकमात्र स्रोत है। इसके बावजूद, टाटा स्टील द्वारा इन दुकानदारों को लगातार हटाने, तोड़फोड़ करने और धमकी देने का प्रयास किया जा रहा है। लगभग चार साल पहले भी इसी तरह दुकानों को हटाने का प्रयास किया गया था, जिसे तत्कालीन विधायक सरयू राय के हस्तक्षेप से रोका गया था और सभी दुकानदारों को वहीं फिर से बसाया गया था।

एक बार पुनः टाटा स्टील द्वारा सड़क चौड़ीकरण अथवा बाउंड्री वॉल निर्माण के नाम पर दुकानदारों को विस्थापित करने की योजना प्रस्तावित की जा रही है, जो कि पूर्णतः जनविरोधी प्रतीत होती है। जनता दल (यूनाइटेड) के बर्मामाइन्स मंडल अध्यक्ष श्री बबलू कुमार एवं जिला उपाध्यक्ष श्री दुर्गा राव के नेतृत्व में इस मनमानी का प्रबल विरोध किया गया, जिसके परिणामस्वरूप टाटा स्टील को बाउंड्री वॉल निर्माण कार्य को तात्कालिक रूप से स्थगित करना पड़ा।

सब्जी एवं फल विक्रेता सविता देवी, रूना देवी, सतीश झा, रूबी देवी, राकेश यादव, रिंकी सिंह, मनीष गुप्ता, अनिल प्रसाद, निरंजन सिंह, बांके लाल यादव, बबलू साह, सरोज सिंह, दीपक सिंह सहित सभी दुकानदारों की यह स्पष्ट अपेक्षा है कि जब तक उन्हें किसी वैकल्पिक एवं स्थायी स्थान पर विधिवत रूप से पुनर्स्थापित नहीं किया जाता, तब तक वर्तमान स्थान पर किसी भी दुकान को ध्वस्त न किया जाए।

जदयू जिला उपाध्यक्ष श्री दुर्गा राव एवं बर्मामाइन्स मंडल अध्यक्ष श्री बबलू कुमार की अध्यक्षता में विरोध किया गया और यह चेतावनी दी गई कि यदि दुकानदारों के हक और रोज़गार के साथ अन्याय हुआ, तो सभी दुकानदार और स्थानीय जनप्रतिनिधि मिलकर लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक तरीके से बड़े स्तर पर आंदोलन करने को बाध्य होंगे।
यह आंदोलन गरीब, मेहनतकश दुकानदारों के सम्मान और रोज़गार की रक्षा के लिए है और तब तक जारी रहेगा जब तक उन्हें न्याय नहीं मिल जाता।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई