डाक विभाग में कार्यरत श्री विश्वजीत कुमार रॉय के PSS Gr-B परीक्षा उत्तीर्ण कर पदोन्नत होने पर आज एक शिष्टाचार भेंट का आयोजन किया गया। श्री विश्वजीत कुमार रॉय का पदस्थापन दिनांक 15.01.2026 को उप अधीक्षक डाकघर, सिंहभूम प्रमंडल के पद पर हुआ है।

इस अवसर पर अखिल भारतीय डाक निरीक्षक एवं सहायक डाक अधीक्षक एसोसिएशन, झारखंड परिमंडल के अध्यक्ष श्री आर. के. दास के नेतृत्व में एसोसिएशन के सदस्यों द्वारा श्री विश्वजीत कुमार से सौहार्दपूर्ण कर्टसी मीटिंग की गई। इस दौरान एसोसिएशन की ओर से उन्हें पुष्पगुच्छ, शॉल एवं स्मृति-चिन्ह (मोमेंटो) भेंट कर सम्मानित किया गया।

कर्टसी मीटिंग में एसोसिएशन के अन्य सदस्यगण – डाक निरीक्षक श्री विकास कुमार वर्मा, डाक निरीक्षक श्री विशाल कुमार दुबे एवं डाक निरीक्षक श्री राकेश कुमार भी उपस्थित रहे। सभी सदस्यों ने श्री विश्वजीत कुमार रॉय को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल एवं सफल कार्यकाल की कामना की।

श्री आर. के. दास ने अपने संबोधन में कहा कि श्री विश्वजीत कुमार रॉय जैसे कर्मठ एवं योग्य अधिकारी का प्रमोशन न केवल विभाग के लिए गर्व का विषय है, बल्कि इससे डाक विभाग की कार्यप्रणाली और अधिक सुदृढ़ होगी।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई