Jharkhand दिशोम गुरु आदरणीय शिबू सोरेन जी को भारत रत्न से नवाजा जाए एवं झारखंड को विशेष राज्य का दर्जा दिया जाए*

दिशोम गुरु आदरणीय शिबू सोरेन जी को भारत रत्न से नवाजा जाए एवं झारखंड को विशेष राज्य का दर्जा दिया जाए

 

पूर्वी सिंहभूम जिला के जमशेदपुर में समाजवादी पार्टी के प्रदेश महासचिव सह प्रवक्ता युवजन सभा के शुभम सिन्हा ने बोला कि आदरणीय शिबू सोरेन जी को भारत रत्न से नवाजा जाना चाहिए और इसके लिए समाजवादी पार्टी पूरे प्रदेश में हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत करेगी और जल्द ही लाखों हस्ताक्षर के साथ महामहिम राष्ट्रपति को पत्र लिखकर निवेदन करेंगे।

 

श्री सिन्हा ने बोला कि पद्मभूषण से सम्मानित संतोषजनक नहीं हैं झारखंड के मूल निवासी के लिए क्योंकि दिशोम गुरु की संघर्ष पूरे झारखंड प्रदेश के लिए थी जो कि भारत रत्न से नवाजा जाना उचित मांग हैं हम सब की.

 

श्री सिन्हा ने जोड़दार अपील करते हुए कहा कि झारखंड को विशेष राज्य का दर्जा दिलवाने के लिए हमलोग तटस्थ हैं और कोल्हान से शुरू होके पूरे झारखंड तक से बहुत जल्द आवाज़ उठकर दिल्ली जाएगी इस अभियान में जिससे कि विशेष राज्य का स्थान मिले हमारे झारखंड में।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई