सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के सेवानिवृत्त महानिरीक्षक (आईजी) और बेहद कर्तव्यनिष्ठ व जांबाज अधिकारी सुरजीत सिंह गुलेरिया का सोमवार को गणतंत्र दिवस के दिन निधन हो गया। वे 62 वर्ष के थे। वे तीन बार राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित
गुलेरिया पिछले कुछ समय से कैंसर से जूझ रहे थे। मूल रूप से हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के देहरा तहसील के खैरिया गांव निवासी गुलेरिया ने दिल्ली के मैक्स अस्पताल में सोमवार सुबह अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर सामने आते ही पूरे बीएसएफ में शोक की लहर छा गई।







