Jamshedpur *अवकाश तालिका में शब्बे बरात की छुट्टी नहीं होने पर आमया संगठन ने जताई नाराजगी, सरकार से संशोधन की मांग

*अवकाश तालिका में शब्बे बरात की छुट्टी नहीं होने पर आमया संगठन ने जताई नाराजगी, सरकार से संशोधन की मांग

 

*रांची :* झारखंड सरकार के कार्मिक, प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग द्वारा वर्ष 2026 के लिए जारी अवकाश तालिका में शब्बे बरात एवं चहल्लुम पर्व की छुट्टी शामिल नहीं किए जाने पर आमया संगठन ने कड़ी नाराजगी जताई है। संगठन ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए सरकार से तत्काल संशोधन की मांग की है।

 

संगठन के अध्यक्ष एस अली ने कार्मिक सचिव के नाम एक मांग पत्र सौंपते हुए कहा कि अवकाश तालिका से शब्बे बरात और चहल्लुम जैसे महत्वपूर्ण धार्मिक पर्वों की छुट्टी हटाए जाने से सरकारी कर्मियों एवं शिक्षकों में असमंजस की स्थिति उत्पन्न हो गई है। उन्होंने कहा कि शब्बे बरात के अवसर पर मुस्लिम धर्मावलंबी पूरी रात इबादत करते हैं और अगले दिन रोजा भी रखते हैं। ऐसे में यदि उस दिन अवकाश नहीं रहता है तो उन्हें अपने धार्मिक कर्तव्यों के पालन में कठिनाई का सामना करना पड़ेगा, जो न्यायोचित नहीं है।

 

एस अली ने बताया कि इससे पूर्व के वर्षों में भी इसी प्रकार की त्रुटि अवकाश तालिका में हुई थी, जिसे बाद में संशोधन कर ठीक किया गया था। उन्होंने मांग की कि वर्ष 2026 के लिए जारी अधिसूचना में संशोधन कर 03 फरवरी या 04 फरवरी 2026 को शब्बे बरात की छुट्टी घोषित की जाए, ताकि धार्मिक भावनाओं का सम्मान हो सके।

 

साथ ही संगठन ने सरकार से यह भी आग्रह किया कि भविष्य में अवकाश तालिका जारी करते समय सभी समुदायों के प्रमुख धार्मिक पर्वों को ध्यान में रखा जाए, ताकि इस प्रकार की चूक दोबारा न हो।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई