Jharkhand झारखंड हाईकोर्ट के जज के साथ बहस करने के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने एक वकील को कड़ी फटकार लगाई है। सुप्रीम कोर्ट ने वकील को हाईकोर्ट के समक्ष बिना शर्त माफी मांगने का निर्देश दिया।

झारखंड हाईकोर्ट के जज के साथ बहस करने के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने एक वकील को कड़ी फटकार लगाई है। सुप्रीम कोर्ट ने वकील को हाईकोर्ट के समक्ष बिना शर्त माफी मांगने का निर्देश दिया

दरअसल, 16 अक्टूबर को वकील महेश तिवारी और झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति राजेश कुमार के बीच तीखी बहस हुई थी। बहस के दौरान वकील महेश तिवारी ने जज से कहा था कि वे हद पार न करें।

जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। झारखंड हाईकोर्ट ने उनके खिलाफ आपराधिक अवमानना का नोटिस जारी किया। इसके बाद महेश तिवारी ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की।

आज इसी मामले पर CJI सूर्यकांत सुनवाई कर रहे थे। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा, ‘अगर वह आंख दिखाना चाहते हैं तो हम भी देख लेंगे वह क्या कर लेंगे।’

जस्टिस सूर्यकांत ने कहा कि अगर वकील को अपनी गलती का एहसास है, तो उन्हें उच्च न्यायालय में बिना शर्त माफी मांगनी चाहिए, न कि जजों को आंखें दिखानी चाहिए।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई