गुमला। पुलिस ने नशे के सौदागरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने पालकोट थाना क्षेत्र के दतली डैम के पास छापेमारी कर 132 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया है।
पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल किए जा रहे दो लग्जरी वाहनों के साथ चार अभियुक्तों अमित साहु, प्रदीप गोप उर्फ पिंटू, शिव कुमार साहु और कुलदीप प्रसाद साहु को भी गिरफ्तार किया है।







