Jamshedpur जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन के तत्वावधान में आज दिनांक 15 जनवरी (गुरुवार) को

जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन के तत्वावधान में आज दिनांक 15 जनवरी (गुरुवार) क काशीडीह रामलीला मैदान के समक्ष स्थित उस सड़क, जो काशीदीह 1 नंबर रोड को जोड़ती है, का महाराजा अग्रसेन जी के पावन नाम पर विधिवत नामकरण किया गया। इस अवसर पर समाज की ओर से महाराजा अग्रसेन मार्ग का साइन बोर्ड विधिपूर्वक अधिष्ठापित किया गया।

 

कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठजन, पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी उपस्थितजनों ने महाराजा अग्रसेन जी के आदर्शों—सेवा, त्याग, समानता एवं समाज कल्याण—को आत्मसात करने का संकल्प लिया।

 

इस अवसर पर सम्मेलन के अध्यक्ष श्री मुकेश मित्तल ने नारियल फोड़कर महाराजा अग्रसेन पथ का उद्घाटन किया।श्री मुकेश मित्तल ने कहा कि जमशेदपुर के एक प्रमुख मार्ग का नाम महाराजा अग्रसेन जी के नाम पर होना सम्पूर्ण समाज के लिए अत्यंत गौरव एवं सम्मान की बात है। समाज की ऐतिहासिक उपलब्धि बताते हुए सभी सहयोगकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

 

महाराजा अग्रसेन जी के नाम पर मार्ग का नामकरण होना समाज के लिए गर्व की बात है। इससे आने वाली पीढ़ियों को उनके आदर्शों से प्रेरणा मिलेगी और सामाजिक एकता को बल मिलेगा।

 

पूरे कार्यक्रम का आयोजन शांतिपूर्ण, अनुशासित एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

इस अवसर पर मुख्य रूप से झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के प्रांतीय उपाध्यक्ष श्री नंद किशोर अग्रवाल, संगठन महामंत्री श्री सुरेश सोंथालिया, जिला संरक्षक श्री दीपक भालोटिया, श्री आलोक चौधरी, संयुक्त महामंत्री श्री विमल अग्रवाल, श्री भोला चौधरी, जिला महासचिव प्रदीप मिश्रा, आकाश शाह, भाजपा घाघीडीह मंडल अध्यक्ष आनंद कुमार, सुरेश अग्रवाल, शंकर मित्तल, शिव प्रकाश शर्मा, महेश छापोलीया, मनोज चेतानी, अंकित मोदी, श्याम सूंदर अग्रवाल, लाला मुनका, विमल हरलुपका, कैलाश केवालका, लाला गढ़वाल, पवन अग्रवाल पप्पी, राजेश शर्मा, सुनील सोंथालिया, रतन सहारिया, सुशील शर्मा, श्रीराम सरोज (अधिवक्ता), रामरतन खंडेलवाल, मुरारी केवलका, मुरारी गोयल, कमलेश अग्रवाल, धर्म चंद्र पोद्दार, संजय शर्मा, संतोष अग्रवाल, विजय गोयल, मनोज अग्रवाल, अशोक कुमार मिश्रा, पप्पू बंसल, संजय भोलिका, रितेश अग्रवाल, राहुल नरेडी, प्रमोद अग्रवाल, आनंद चौधरी, अमित सरायवाला, अनुराग अग्रवाल, नरेश अग्रवाल, संजय शर्मा, शिवम शर्मा, सत्यम शर्मा, मनोज शर्मा, दिनेश शर्मा, तुषार शर्मा, राकेश शर्मा, रघुनंदन शर्मा, अमित शर्मा, सचिन शर्मा, उमंग शर्मा, दीपक शर्मा, अरुणा शर्मा, संस्कृति शर्मा, सोनिका शर्मा एवं

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई