राँची। आरपीएफ ने राँची रेलवे स्टेशन के पास स्थित कार पार्किंग से एक टिकट दलाल को गिरफ्तार किया है।
इसके पास से आरपीएफ ने तीन यात्री टिकट और एक मोबाइल बरामद किया है। आरपीएफ ने बताया कि दलाल को तब पकड़ा गया जब वह दो यात्रियों के लिए तत्काल टिकट निकाल कर उन्हें देने जा रहा था।
यह दो टिकट उसके पास से मौके पर ही हाथ में मिल गए थे। तलाशी लेने पर एक और टिकट बरामद हुआ है। आरपीएफ ने शनिवार को आरोपी को रेलवे कोर्ट में पेश किया है।
राँची मंडल के निर्देश पर की गई है। बताते हैं कि नौ जनवरी को आरपीएफ कर्मी सतर्क ड्यूटी कर रहे थे।। इसी दौरान उन्हें गुप्त सूचना मिली कि कुछ दलाल तत्काल टिकट का धंधा करते हैं। यात्रियों के लिए टिकट निकाल कर उन्हें ऊंचे दाम पर बेच कर मोटा मुनाफा कमाते हैं।
इस सूचना के आधार पर छापामारी करने के लिए एसआई सोहन लाल के नेतृत्व में आरपीएफ पोस्ट राँची और सीआईबी राँची की संयुक्त टीम बनाई गई। इस टीम ने राँची रेलवे स्टेशन परिसर स्थित पीआरएस बुकिंग काउंटर में छापेमारी की।
आरपीएफ कर्मियों को देखते ही वहां अफरा-तफरी मच गई। वहां सक्रिय दलाल भाग निकले। इसी क्रम में एक दलाल को राँची कार पार्किंग गेट के पास से दबोचा गया। पकड़े गए युवक का नाम मनोज कुमार महतो है। वह बोकारो जिले के चंदनक्यारी इलाके का रहने वाला है।






