रांची में पत्रकारों पर जानलेवा हमला हुआ है. घटना में एक पत्रकार गंभीर रूप से घायल हो गया.

रांची में अपराधियों के मन में पुलिस का खौफ खत्म होता दिख रहा है. कहीं खुलेआम लोगों को सड़कों पर कुचलकर मार दिया जा रहा है तो कहीं से मासूम बच्चे गायब हो जा रहे हैं. ताजा मामला रांची के दो पत्रकारों का हैं. मंगलवार की रात अखबार के दफ्तर से वापस घर लौट रहे दो पत्रकारों पर लूटपाट के दौरान जानलेवा हमला किया गया. हमले में एक पत्रकार गंभीर रूप से घायल है.

सोमवार की देर रात रांची के सदर थाना क्षेत्र के सुभाष चौक के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक दैनिक अखबार के दो मीडिया कर्मियों पर बाइक सवार दो असामाजिक तत्वों ने हमला कर दिया. घटना मंगलवार की रात दो बजे के आस पास की है. दोनों पत्रकार अपने कार्यालय से घर लौट रहे थे, तभी बाइक सवार युवकों ने रास्ते में रोककर छिनतई का प्रयास किया. इसके विरोध करने पर अपराधियों ने जानलेवा हमला कर दिया.

दोनों अपराधियों ने एक पत्रकार को अपने कब्जे में ले लिया. जबकि दूसरा उनके कब्जे से निकलने में कामयाब हो गए. इस दौरान दोनों अपराधियों ने एक पत्रकार के साथ मारपीट की. गनीमत थी कि दूसरे पत्रकार ने दौड़कर स्थानीय लोगों से मदद मांग ली.
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने साहस और एकजुटता के साथ दोनों हमलावरों का पीछा किया. जहां कुछ ही दूरी पर लोगों ने उन्हें खदेड़कर पकड़ लिया और बिना किसी हंगामे के पुलिस को सौंप दिया. स्थानीय लोगों की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से बड़ी वारदात टल गई. क्योंकि इसी इलाके में पूर्व में अपराधियो के द्वारा एक पत्रकार की हत्या कर दी गई थी.

 

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

झारखंड विधानसभा की महिला एवं बाल विकास समिति का सात दिवसीय महाराष्ट्र दौरा, महिला सशक्तिकरण के विविध मॉडलों का किया अध्ययन, विधायक पूर्णिमा साहू ने लिज्जत पापड़ संचालकों को जमशेदपुर में शाखा प्रारंभ करने का दिया आमंत्रण

RAMPC 2026 का समापन समारोह दिनांक 19 मई 2026 को DJLHC 212, National Institute of Technology Jamshedpur में सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों, संकाय सदस्यों, आयोजकों, शोधार्थियों एवं विद्यार्थियों की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिससे सम्पूर्ण वातावरण उत्साह एवं अकादमिक ऊर्जा से परिपूर्ण हो गया।