Jamshedpur जिले में 12 जनवरी तक चलेगा नशा उन्मूलन जागरूकता अभियान : डालसा सचिव कुमार शौरव त्रिपाठी

जिले में 12 जनवरी तक चलेगा नशा उन्मूलन जागरूकता अभियान : डालसा सचिव कुमार शौरव त्रिपाठ

जमशेदपुर : नालसा एवं झालसा के निर्देशानुसार पूर्वी सिंहभूम जिले में 5 जनवरी से 12 जनवरी तक सघन रूप से नशा उन्मूलन जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। जिसकी शुरूआत 5 जनवरी को नशा उन्मूलन जागरूकता रैली निकालकर की गई। उक्त जानकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा) जमशेदपुर के सचिव कुमार शौरव त्रिपाठी ने प्रेस वार्ता में दी। प्रेस वार्ता का आयोजन न्याय सदन के कॉन्फ्रेंस हॉल में किया गया। उन्होंने बताया कि नालसा स्कीम 2025 (ड्रग फ्री इंडिया) के तहत सप्ताह व्यापी नशा उन्मूलन अभियान की शुरुआत हुई है। 6 जनवरी को शहर में बिष्टुपुर के पीएम मॉल, टाटानगर स्टेशन, करानडीह आदि जगहों पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन कर आम लोगों को जागरूक किया गया। इसी तरह 7 जनवरी को शहर के अलग-अलग क्षेत्र में पीएलवी एवं सिविल सोसाइटी के द्वारा नशा मुक्ति को लेकर आम लोगों को जागरूक किया जाएगा। उन्होंने बताया कि स्कूल एवं कॉलेज में नशा मुक्ति को लेकर लेख एवं चित्रांकन प्रतियोगिता कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस अभियान में सरकारी विभागों का भी सहयोग मिल रहा है। चिन्हित लोगों को जहां नशा मुक्ति केंद्र भेज कर सुधार की प्रक्रिया अपनाई जाएगी। वही नशा छोड़ चुके लोगों को पुनर्वासित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आज के दौर में युवा वर्ग नशा का ज्यादा शिकार हो रहा है। इस वर्ग को लक्षित कर विशेष अभियान चलाया जाएगा।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

झारखंड विधानसभा की महिला एवं बाल विकास समिति का सात दिवसीय महाराष्ट्र दौरा, महिला सशक्तिकरण के विविध मॉडलों का किया अध्ययन, विधायक पूर्णिमा साहू ने लिज्जत पापड़ संचालकों को जमशेदपुर में शाखा प्रारंभ करने का दिया आमंत्रण

RAMPC 2026 का समापन समारोह दिनांक 19 मई 2026 को DJLHC 212, National Institute of Technology Jamshedpur में सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों, संकाय सदस्यों, आयोजकों, शोधार्थियों एवं विद्यार्थियों की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिससे सम्पूर्ण वातावरण उत्साह एवं अकादमिक ऊर्जा से परिपूर्ण हो गया।