Jamshedpur श्री गुरु गोविंद सिंह जी के 359वें प्रकाशोत्सव के अवसर पर रविवार को रिफ्यूजी कॉलोनी गुरुद्वारा से साकची

श्री गुरु गोविंद सिंह जी के 359वें प्रकाशोत्सव के अवसर पर रविवार को रिफ्यूजी कॉलोनी गुरुद्वारा से साकच गुरुद्वारा तक भव्य नगर कीर्तन निकाला गया। नगर कीर्तन में सिख समुदाय सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। पूरे मार्ग में “वाहे गुरु” के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा।

इस अवसर पर झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता अपनी पत्नी सुधा गुप्ता के साथ नगर कीर्तन में शामिल हुए। उन्होंने गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष मत्था टेककर आशीर्वाद लिया और श्रद्धालुओं के साथ गुरु गोविंद सिंह जी के आदर्शों—साहस, सेवा और बलिदान—को जीवन में अपनाने का संदेश दिया।

नगर कीर्तन के दौरान संगत द्वारा कीर्तन-गुरबाणी का गायन किया गया, वहीं जगह-जगह लंगर एवं सेवा शिविरों का आयोजन भी किया गया। आयोजन को लेकर सुरक्षा एवं व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई