कर्नाटक में भिड़े बीजेपी-कांग्रेस समर्थक, BJP MLA समेत 11 के खिलाफ फिर

बेल्लारी नए साल 2026 के पहले दिन कर्नाटक के बेल्लारी में पोस्टर लगाने को लेकर विवाद होने की खबर मिली है. यह घटना बेल्लारी के अवंभवी इलाके में हुई. जानकारी के मुताबिक कांग्रेस विधायक भरत रेड्डी के समर्थक भारतीय जनता पार्टी के विधायक जनार्दन रेड्डी के घर के सामने पोस्टर और बैनर लगा रहे थे. बस इसी को लेकर दोनों पक्षों में झड़प हो गई. मामला फायरिंग और पथराव तक पहुंच गया. जिसके बाद पूरे इलाके में तनाव हो फैल गया.

घटना की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को तितर-बितर किया और इलाके में धारा 144 लागू कर दी. पुलिस ने इस मामले पर बताया कि दो गुटों के बीच झड़प हुई है, जिसमें एक युवक की मौत हो गई. इस वारदात में पुलिस समेत कई लोगों के घायल होने की सूचना मिली है. बता दें, कांग्रेस कार्यकर्ता राजशेखर की गोली लगने से मौत हुई है. वहीं, विधायक भरत रेड्डी ने आरोप लगाया कि हमला जनार्दन रेड्डी के समर्थकों ने किया था.

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई