छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा पहुंचे गढ़वा, एबीवीपी के 26वें प्रांतीय अधिवेशन का किया उद्घाटन

गढ़वा: झारखंड के गढ़वा जिले में शुक्रवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के 26वें प्रांतीय अधिवेशन का आयोजन हुआ. गढ़वा शहर में रामलला मंदिर परिसर में आयोजित इस अधिवेशन का उद्घाटन छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया.

इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि एबीवीपी का 26वां राज्य अधिवेशन 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस और उधम सिंह की जयंती के मौके पर मनाया जा रहा है. विद्यार्थी परिषद का हर एक कार्यकर्ता देश और राष्ट्र के फायदे के लिए काम करता है. सेवा की भावना उनके जीवन का मूल उद्देश्य है.

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई