चतरा में TSPC के पूर्व कमांडर और उसके साथियों के बीच गोलीबारी हुई. जिसमें दो लोगों की मौत हो गई.

चतरा: चतरा के कुंडा थाना क्षेत्र के गेंद्रा में प्रतिबंधित नक्सली संगठन टीएसपीसी के पूर्व टॉप कमांडर और उसके साथियों के बीच फायरिंग की घटना हुई है. इस घटना में टीएसपीसी के टॉप कमांडर देवेंद्र गंझू और उसका एक साथी चुरामन गंझू की मौत हो गई. जबकि श्याम गंझू और उसका साला गोपाल गंझू गंभीर रूप से जख्मी हो गए. घायल गोपाल गंझू को इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया. सिमरिया एसडीपीओ शुभम खंडेवाला ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पूरे मामले में आगे की छानबीन की जा रही है.
देवेंद्र गंझू टीएसपीसी का टॉप कमांडर रहा था और उस पर झारखंड के विभिन्न थाना क्षेत्रों में 36 गंभीर अपराध के मामले दर्ज हैं. श्याम भोक्ता कुछ दिनों पहले ही एनआईए के एक मामले में जेल से बाहर निकला है. श्याम भोक्ता पर दर्ज मामले की जांच एनआईए कर रही है.

 

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई