उत्क्रमित उच्च विद्यालय कालीमाटी में श्रद्धापूर्वक मनाया गया तुलसी पूजन दिवस

उत्क्रमित उच्च विद्यालय कालीमाटी में श्रद्धापूर्वक मनाया गया तुलसी पूजन दिवस

जमशेदपुर: उत्क्रमित उच्च विद्यालय कालीमाटी जेम्को आजाद बस्ती में गुरुवार को विद्यालय में तुलसी पूजन दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और भारतीय संस्कृति में तुलसी के महत्व को समझा।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय प्रबंधन समिति की सदस्य सुनीता देवी, रितु कुमारी, करनदीप सिंह एवं बाल संसद की प्रतिनिधि रूपाली रानी कांड विशेष रूप से उपस्थित रहीं।

वहीं बच्चों को तुलसी के औषधीय और आध्यात्मिक गुणों की जानकारी दी। छात्र-छात्राओं ने तुलसी के पौधे की पूजा-अर्चना कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। विद्यालय परिवार की ओर से इस आयोजन का उद्देश्य बच्चों को अपनी परंपराओं और प्रकृति से जोड़ना रहा।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई