क्रिसमस के अवसर पर सिने अभिनेत्री माधुरी दीक्षित के प्रशंसक पप्पू सरदार ने मानवीय संवेदना और खुशियों की अनूठी मिसाल पेश की। 24 दिसंबर की रात उन्होंने सांता क्लॉस का रूप धारण कर जमशेदपुर के विभिन्न इलाकों में जरूरतमंदों के बीच ऊनी वस्त्र, स्वेटर और कंबल का वितरण किया।

जमशेदपुर, 25 दिसंबर।

इस दौरान बच्चों के बीच टोपी, टॉफी और तरह-तरह के खिलौने भी बांटे गए, जिससे बच्चों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी। पप्पू सरदार की स्कूटी के आगे भगवान सूर्यदेव का घोड़ा लगा हुआ था, जिसे देखकर राह चलते लोग मुस्कुराते नजर आए।
पप्पू सरदार ने बताया कि वे यह सेवा किसी विशेष धर्म या त्योहार के नाम पर नहीं, बल्कि खुशी के अवसर पर जरूरतमंदों की मदद के उद्देश्य से कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह सभी कार्य वे अपनी बहन समान सिने अभिनेत्री माधुरी दीक्षित के नाम पर करते हैं।
उन्होंने यह भी कहा कि “हम जितनी मदद दूसरों की करते हैं, भगवान उतनी ही हमारी मदद करता है।”
वहीं नितिशा नामक महिला ने बताया कि उनके बच्चे ने सांता क्लॉस को देखने की जिद की थी। यहां आकर सांता क्लॉस से मिलकर उनका बच्चा बेहद खुश हुआ। उन्होंने कहा कि पप्पू सरदार का इस तरह चौक-चौराहों पर घूम-घूम कर जरूरतमंदों और बच्चों में खुशियां बांटना सराहनीय कार्य है, जिससे आम लोगों को भी काफी खुशी मिल रही है।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई