प्रेस विज्ञप्ति
बिष्टुपुर क्षेत्र में आवारा पशुओं के विरुद्ध अभियान, 4 सांड पकड़कर टाटानगर गौशाला भेजे ग
शहर में यातायात व्यवस्था एवं नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बिष्टुपुर क्षेत्र में आवारा पशुओं के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान चार (4) आवारा सांडों को सफलतापूर्वक पकड़ा गया।
पकड़े गए सभी सांडों को सुरक्षित रूप से टाटानगर स्थित गौशाला भेजा गया, जहाँ उनके रख-रखाव एवं देखभाल की समुचित व्यवस्था की गई है। आवारा पशुओं की सड़क पर उपस्थिति के कारण अक्सर दुर्घटना एवं यातायात बाधा की स्थिति उत्पन्न हो जाती है, जिसे रोकने के लिए यह कार्रवाई की गई।
नगर प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे आवारा पशुओं से संबंधित किसी भी समस्या की जानकारी तुरंत संबंधित विभाग को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।
इस प्रकार के अभियान आगे भी नियमित रूप से जारी रहेंगे, जिससे शहर में सुचारु यातायात एवं नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।





