साईं सरस्वती इंग्लिश स्कूल में एनुअल स्पॉट्स मीट का हुआ भव्य आयोजन बच्चों को प्रशस्ति पत्र एवं मैडल देकर किया गया प्रोत्साहित
पोटका : साई सरस्वती इंग्लिश स्कूल हेसाल, डांगरडीहा द्वारा एनुअल स्पोर्ट्स मीट का भव्य उद्घाटन के साथ कार्यक्रम का शुरूआत किया गया। अतिथियों के स्वागत के साथ स्कूल फ्लैग होस्टिंग तथा मार्च पास्ट किया गया वहीं अतिथि के रूप में उपस्थित जिला परिषद अमोदिनी महतो का जोरदार स्वागत किया गया। इसके साथ ही नर्सरी से लेकर कक्षा 10 तक के बॉयज- गर्ल्स के बीच विभिन्न खेल का आयोजन हुआ जिसमें प्रोग्रेस बैक रेस, थ्रेड एंड नीडल रेस, स्पून एंड मार्बल रेस, स्लो साइकिल रेस,अरबी डांस,300 मीटर रेस एवं बच्चों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। अच्छा प्रदर्शन करने वाले बच्चों को प्रशस्ति पत्र के साथ मेडल आदि अतिथियों के द्वारा प्रदान किया गया वहीं विद्यालय के डायरेक्टर जयंती संता ने कहा कि विद्यालय का हमेशा से प्रयास है की पढ़ाई के साथ बच्चों को खेल के मामले में आगे लाया जाए जिन बच्चों में जैसी प्रतिभा है उसको उसे स्तर पर आगे लाया जाए ताकि उनके सर्वांगीण विकास हो सके, इस बीच हमारा प्रयास है कि जो बच्चे अच्छे करेंगे उन्हें विभिन्न खेल के माध्यम से प्रोत्साहित किया जाएगा। वहीं इंटर खेल प्रतियोगिता में भी भाग लेने का अवसर दिया जाएगा और विद्यालय हमेशा से ही यह प्रयास करता आ रहा है कि बच्चों का हर क्षेत्र में आगे बढ़े वहीं उपस्थित अतिथि के रूप में जिला परिषद अमोदनी महतो ने कहा कि विद्यालय सुदूर ग्रामीण क्षेत्र में एक अच्छी शिक्षा प्रदान कर रही है यह सराहनीय पहल है और विद्यालय परिवार द्वारा बच्चों को पढ़ाई के साथ खेल में भी विकास करना अच्छी बात है जिससे बच्चे आगे बढ़कर एक अपना मुकाम हासिल कर सके।





