*घाटशिला नियोजनालय में आयोजित एक दिवसीय रोजगार मेला में बतौर मुख्य अतिथि माननीय विधायक सोमेश चंद्र सोरेन हुए शामिल*
*श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग, नियोजनालय घाटशिला द्वारा आयोजित एक दिवसीय रोजगार मेला, घाटशिला में बतौर मुख्य अतिथि युवा विधायक सोमेश चंद्र सोरेन शामिल हुए।*
यह राज्य के माननीय मुख्यमंत्री आदरणीय श्री हेमंत सोरेन जी का एक सराहनीय कदम है, जिससे ग्रामीण क्षेत्र के प्रशिक्षित स्थानीय युवाओं को रोजगार का सुनहरा अवसर प्राप्त हो रहा है।
इस अवसर पर मेले में चयनित कई अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र भी प्रदान किए गए।





