पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन चुनाव 2026–28: मुकेश मित्तल दोबारा अध्यक्ष निर्वाचि
जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन के सत्र 2026–28 के लिए आम चुनाव रविवार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। मतगणना के बाद निवर्तमान अध्यक्ष मुकेश मित्तल ने एक बार फिर जीत दर्ज करते हुए अध्यक्ष पद पर पुनः कब्जा जमाया।
चुनाव में कुल 1148 मत पड़े, जिनमें मुकेश मित्तल को सर्वाधिक 413 मत प्राप्त हुए। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी सुरेश शर्मा को 367 मत, जबकि तीसरे प्रत्याशी विवेक चौधरी को 365 मत मिले।
जीत की घोषणा के बाद मुकेश मित्तल समर्थकों में उत्साह देखने को मिला और उनकी टीम व समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया।
अध्यक्ष पद पर पुनः निर्वाचित होने के बाद मुकेश मित्तल ने कहा, “यह जीत मेरी नहीं, बल्कि पूरे समाज की जीत है। समाज ने एक बार फिर मुझ पर भरोसा जताया है और मैं उस भरोसे पर पूरी निष्ठा से खरा उतरने का प्रयास करूंगा।”
चुनाव परिणाम के साथ ही मारवाड़ी सम्मेलन में आगामी सत्र के लिए नई ऊर्जा और सक्रियता का माहौल बन गया है।





