*राँची।* शैली ट्रेडर्स के ठिकानों पर छापेमारी भी चल रही है। शैली ट्रेडर्स का मालिक भोला प्रसाद है। इसके खिलाफ वर्ष 2024 में धनबाद के बरवाअड्डा थाना में केस दर्ज किया गया था।
उस केस को झारखण्ड पुलिस की अपराध अनुसंधान विभाग (सीआईडी) ने टेकओवर किया था। उस केस में सीआईडी के अफसरों ने शैली ट्रेडर्स पर कोई कार्रवाई नहीं की।
बरवाअड्डा पुलिस ने गुजरात पुलिस की सूचना पर 25000 बोतल फेंसाडाइल कफ सीरप जब्त किया था। जब्त कफ सीरप की जांच में पता चला कि वह हेरोईन जैसा नशा करने वाला लिक्विड है।
तुपुदाना थाना की पुलिस और राँची का ड्रग कंट्रोलर डिपार्टमेंट ने उसके खिलाफ कभी कोई कार्रवाई क्यों नहीं की? राँची के ड्रग इंस्पेक्टर ने कोतवाली थाना में प्राथमिकी तब दर्ज करायी, जब शैली ट्रेडर्स के खिलाफ बनारस में प्राथमिकी दर्ज की गई।





