*झारखंड में शीतलहर का असर, कई जिलों में तापमान सामान्य से नीचे*

*झारखंड में शीतलहर का असर, कई जिलों में तापमान सामान्य से नीचे

 

*रांची :* झारखंड के पश्चिमी और मध्यवर्ती क्षेत्रों समेत कई जिलों में इन दिनों शीतलहर का असर बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों में मौसम पूरी तरह शुष्क रहा और राज्य के अधिकतर हिस्सों में तापमान सामान्य से कम दर्ज किया गया है। अगले 24 घंटों में तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। हालांकि, इसके बाद आने वाले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है, जिससे लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

 

*रांची में तापमान में गिरावट*

 

मौसम केंद्र के मुताबिक, रांची के अधिकतम तापमान में पिछले 24 घंटों में 0.8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं, राज्य में सबसे कम दृश्यता देवघर में रही, जहाँ विजिबिलिटी केवल 500 मीटर मापी गई।

 

*अगले चार दिनों का पूर्वानुमान*

 

शुक्रवार सुबह हल्के से मध्यम कोहरे की संभावना है, लेकिन दिन चढ़ने के साथ आसमान साफ होने की उम्मीद है। अगले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। इसके बाद चार दिनों तक तापमान धीरे-धीरे बढ़ेगा और 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक ऊपर जा सकता है।

 

*रांची में अभी नहीं मिलेगी राहत*

 

रांची के लोगों को फिलहाल ठंड से राहत मिलने की संभावना कम है। शहर के अधिकतम तापमान में हल्की गिरावट आ सकती है, जबकि न्यूनतम तापमान लगभग स्थिर रहेगा। मौसम विभाग ने रांची का अधिकतम तापमान करीब 23.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान जताया है।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई