*राँची।* जिले के सुखदेवनगर थाना क्षेत्र से ब्राउन शुगर के एक अंतरराज्यीय रैकेट का भंडाफोड़ किया गया है।
पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए सुखदेवनगर थाना सेंट्रल बैंक गली स्थित अखिल मेमोरियल मार्ग से चार लोगों को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार किए गए, अनिकेत और शीनू, अमित कुमार सोनी, सोनू कुमार और अनिशा कुमारी इनके पास से 5.82 लाख रुपया 33.18 ग्राम ब्राउन शुगर (बाजार मूल्य 6.60 लाख), एक महिंद्रा स्कॉर्पियो और एक स्कूटी बरामद की गई है।
एसएसपी को 10 दिसंबर की रात गुप्त सूचना मिली थी कि सुखदेवनगर थाना क्षेत्र में ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री हो रही है।
तलाशी के दौरान, अमित सोनी के घर के दूसरे तल पर कपड़ों के बीच छिपाकर रखी गई 20.58 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई। पूछताछ में अमित सोनी ने बताया कि वह सासाराम के शाहिद नामक व्यक्ति से ब्राउन शुगर लाकर राँची में ऊंचे दाम पर बेचता है।
वह वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका। तलाशी लेने पर अनिकेत के पैंट की पॉकेट से प्लास्टिक में लिपटी 10.20 ग्राम और सोनू कुमार के पैंट से 2.40 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई।





