*राँची।* झारखण्ड में मिलेट मिशन से जुड़े किसानों के लिए राहत और खुशी की खबर है।

*राँची।* झारखण्ड में मिलेट मिशन से जुड़े किसानों के लिए राहत और खुशी की खबर है

 

झारखण्ड राज्य सरकार 12 दिसंबर को मोटे अनाज की खेती करने वाले लगभग 35 हजार किसानों के बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से 15.6 करोड़ रुपए की राशि हस्तांतरित करेगी।

 

यह राशि 52 हजार एकड़ भूमि पर की जा रही मोटे अनाज की खेती के एवज में दी जाने वाली प्रोत्साहन सहायता है। विभाग ने मिलेट मिशन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किसानों को प्रति एकड़ 3 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि उपलब्ध कराने का प्रावधान किया है।

 

मिलेट मिशन का मुख्य उद्देश्य किसानों की आय बढ़ाना, पोषक आहार को बढ़ावा देना, खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करना और ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर सृजित करना है।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई