*झारखंड विस के शीतकालीन सत्र का आज आखिरी दिन, प्रश्नकाल के साथ शुरू हुई कार्यवाही

*झारखंड विस के शीतकालीन सत्र का आज आखिरी दिन, प्रश्नकाल के साथ शुरू हुई कार्यवाह*

 

*रांची :* झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र का आज यानी गुरुवार को पांचवां और आखिरी दिन है। सदन की कार्यवाही आज प्रश्नकाल से शुरू हुई। इस दौरान विपक्ष ने कई मुद्दों पर सवाल उठाए। सत्र के दौरान झारखंड पर्यटन विकास और निबंधन संशोधन विधेयक 2025 पर चर्चा के बाद इसे सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया। वहीं, सीवी रमण ग्लोबल विश्वविद्यालय विधेयक, 2023 को विधानसभा से वापस ले लिया गया।

 

सत्र शुरू होने से पहले सदन के बाहर विपक्ष ने प्रदर्शन किया और भाजपा के विधायक राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते नजर आए। प्रश्नकाल में भाजपा विधायक शत्रुघ्न महतो ने अबुआ आवास योजना का मामला उठाया। इस पर मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि प्रथम फेज का काम पूरा होने के बाद ही दूसरी किस्त जारी की जाती है। उन्होंने यह भी कहा कि अगर विधायक के पास कोई डाटा है तो उसकी जांच कराई जाएगी। सत्र के अंतिम दिन कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा और विधेयक पारित करने के बाद विधानसभा का शीतकालीन सत्र समाप्त होगा।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई