पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए भारतीय जीवन बीमा निगम ने गिरी भारती हाई स्कूल प्रांगण में 150 पौधों का पौधा रोपण 

पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए भारतीय जीवन बीमा निगम ने गिरी भारती हाई स्कूल प्रांगण में 150 पौधों का पौधा रोपण

पोटका : भारतीय जीवन बीमा निगम के क्षेत्रीय प्रशिक्षण केंद्र कदमा, जमशेदपुर के द्वारा पर्यावरण का संरक्षण एवं शुद्ध ऑक्सीजन को लेकर प्रिंसिपल जयदीप चौधरी के नेतृत्व में एक टीम गिरी भारती हाई स्कूल पहुंची जहां विद्यालय प्रांगण में 150 पौधों का पौधारोपण किया गया वहीं इस दौरान विद्यालय के बच्चों ने भी प्रसन्नता के साथ सभी फलदार पौधों को अपने विद्यालय के विभिन्न जगहों में पौधारोपण कर उसकी सुरक्षा का संकल्प लिया। इस दौरान जयदीप चौधरी ने कहा कि एलआईसी हमेशा ही पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए पौधारोपण करती रही है वही पाल 3 प्रोग्राम के तहत इन पौधों का पौधारोपण किया गया। इस पौधारोपण कार्यक्रम में मुख्य रूप से गाजुड़ संस्था के संस्थापक जन्मेजय सरदार जेएस पनघटे , ए मिंज, ए बी एन एस कुमार, भास्कर मिश्रा, एसके घोषाल, वाई लोकनाथ, पंकज कुमार, एस पुराण आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई