अवधूत आश्रम शंकरपुर पर भूमाफियाओं की नज़र, स्थानीय लोग चिंति
हजारीबाग जिला में वर्ष 1929 में स्थापित शंकरपुर स्थित अवधूत आश्रम आज भूमाफियाओं के निशाने पर है। लगभग 100 वर्षों से आध्यात्मिक साधना और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का केंद्र रहा यह ऐतिहासिक आश्रम हाल के महीनों में अतिक्रमण की आशंका से जूझ रहा है।
आश्रम प्रबंधन और ग्रामीणों के अनुसार, असमाजिक तत्वों द्वारा भूमि कब्ज़े की कोशिशें बढ़ी हैं, जिससे शांत वातावरण प्रभावित हो रहा है। स्पष्ट दस्तावेज़ों के बावजूद असामाजिक तत्व बेवजह विवाद खड़ा कर रहे हैं। ग्रामीणों ने कहा कि “आस्था और इतिहास से जुड़े इस पवित्र स्थल को नुकसान पहुँचाने की किसी भी कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।”
समाजसेवी मनोज गुप्ता ने बुधवार को दोपहर दो बजे आश्रम का भ्रमण करने पहुंचे इस दौरान प्रेस से बात करते हुए कहा कि, जिला प्रशासन से शीघ्र हस्तक्षेप की मांग करते है ताकि भूमाफियाओं पर कड़ी कार्रवाई हो और यह आध्यात्मिक धरोहर भविष्य में भी सुरक्षित रह सके।





