जमशेदपुर से प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र में ‘डीसी के आदेश के सवा माह बाद पहुंची टीम, पता चला बच्चे की हो चुकी है मौत’ शीर्षक से छपी खबर के संबंध में जिला

========================

*जिला जनसंपर्क कार्यालय, पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर*

*प्रेस विज्ञप्ति- 851/2025*

*10 दिसंबर 2025*

==========================

 

जमशेदपुर से प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र में ‘डीसी के आदेश के सवा माह बाद पहुंची टीम, पता चला बच्चे की हो चुकी है मौत’ शीर्षक से छपी खबर के संबंध में जिल प्रशासन यह स्पष्ट करता है कि श्री मुंडा को राज्य में उपलब्ध स्वास्थ्य संसाधनों के तहत उपचार का संभव प्रयास किया गया। श्री अजय मुंडा की बीमारी की सूचना प्राप्त होने पर जिला प्रशासन द्वारा संज्ञान लेते हुए स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से चिकित्सीय सहयोग शुरू कर दिया गया। मरीज अजय मुण्डा (उम्र 12 वर्ष), पिता-जरिया मुण्डा, पता-सुवर्णरखा कॉलोनी बीड़ी बस्ती, चाकुलिया नगर पंचायत, चाकुलिया का निधन Chronic Liver diseases, Congestive Cardiac failure and Thalassemia से हुई है । सर्व प्रथम उनको सदर अस्पताल, जमशेदपुर में दिनांक 02.09.2025 को भर्ती कराया गया था। किन्तु हालत ठीक नहीं रहने के कारण दिनांक-04.09.2025 को एम०जी०एम० अस्पताल, जमशेदपुर रेफर किया गया था । परिजनों ने एमजीएम में भर्ती नहीं कराया। तत्पश्चात उन्हें रिम्स रांची में भर्ती कराया गया दिनांक। पुनः दिनांक-03.11.2025 को परिवार ने उन्हें सरकारी अस्पताल, झाड़ग्राम में भर्ती कराया गया जहां Chronic Liver diseases, Congestive Cardiac failure and Thalassemia के कारण उनकी अस्पताल में दुर्भाग्यपूर्ण मृत्यु हो गई।

 

चाकुलिया प्रखण्ड अंतर्गत समग्र शिक्षा में कार्यरत रिसोर्स टीचर पी० पॉल अब्राहम नियमित फिल्ड विजिट/ सर्वेक्षण के क्रम में दिनांक-09.12.2025 को सुवर्णरखा कॉलोनी बीड़ी बस्ती गए थे जहां अजय मुण्डा के परिजनों से भी संपर्क हुई थी । उपायुक्त के आदेश के बाद जाने जैसी कोई बात नहीं है। चूंकि स्वास्थ्य विभाग मरीज के परिजनों के संपर्क में पूर्व से था तथा इलाज भी किया जा रहा था, और विभाग को मौत होने की जानकारी भी थी । उक्त परिवार मूलतः पश्चिम सिंहभूम, चाईबासा के रहने वाले हैं जो बीड़ी मजदूर के रूप में कार्य करने हेतु चाकुलिया नगर पंचायत में निवास कर रहे है, उन्हें सरकार की योजनाओं से जोड़ा जा रहा है।

 

==========================

*Team PRD (East Singhbhum)*

==========================

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई