*राँची।* झारखण्ड पुलिस ने अपने अधिकारियों के लिए निर्धारित आठ सप्ताह के अधिष्ठापन प्रशिक्षण को लेकर एक महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है
प्रशिक्षण निदेशालय ने स्पष्ट किया है कि सब इंस्पेक्टर और मेजर रैंक के किसी भी पुलिस पदाधिकारी को इस अनिवार्य प्रशिक्षण से किसी भी हालत में छूट नहीं दी जाएगी।
अगर कोई अधिकारी प्रशिक्षण में शामिल नहीं होता है, तो उसे तुरंत निलंबित कर दिया जाएगा। वहीं अनुपस्थित रहने वाले पदाधिकारियों के नियंत्री पदाधिकारी से भी स्पष्टीकरण मांगा जाएगा।
8 दिसंबर को झारखण्ड पुलिस अकादमी, हजारीबाग में यह प्रशिक्षण शुरू हो चुका है। प्रशिक्षण शुरू होने के बाद कई पुलिस पदाधिकारियों ने विभिन्न कारणों का हवाला देते हुए इस प्रशिक्षण से छूट के लिए आवेदन दिए थे।





