*ऋतुराज सिन्हा के निधन पर पोटका विधायक संजीव सरदार ने व्यक्त की गहरी संवेदना

*ऋतुराज सिन्हा के निधन पर पोटका विधायक संजीव सरदार ने व्यक्त की गहरी संवेदन*

 

जमशेदपुर। पोटका के विधायक संजीव सरदार ने टाटा स्टील यूआईएसएल के प्रबंध निदेशक ऋतुराज सिन्हा के अचानक हुए निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि ऋतुराज सिन्हा का चले जाना पूरे जमशेदपुर के लिए अपूरणीय क्षति है। वे एक दूरदर्शी, विनम्र और कर्मठ प्रशासक थे, जिनसे शहर के जनसुविधा विकास को लेकर कई उम्मीदें जुड़ी थीं।

विधायक ने कहा कि उनकी नेतृत्व क्षमता और जनसरोकारों को समझने की प्रतिबद्धता ने हमेशा प्रभावित किया। विधायक संजीव सरदार ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को धैर्य प्रदान करने की कामना की।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई