*तरंगा में बढ़ती ठंड से लो*ग परेशान, अलाव का सहारा
*चान्हों :* प्रखंड के तरंगा क्षेत्र में ठंड ने दस्तक दे दी है। रात होते ही पारा तेजी से गिर रहा है, जिससे आम लोगों की दिनचर्या प्रभावित होने लगी है। ठंड से बचने के लिए ग्रामीण जगह-जगह अलाव जलाकर खुद को गर्म रखने की कोशिश कर रहे हैं।
स्थानीय युवाओं ने बताया कि रात में तेज़ शीतलहर चल रही है, जिससे बाहर निकलना मुश्किल हो जाता है। कई लोग दुकान के सामने, घरों के बाहर और गलियों में अलाव जलाकर बैठ रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन की ओर से अब तक अलाव की कोई व्यवस्था नहीं की गई है, जबकि पिछले कुछ दिनों से तापमान लगातार गिर रहा है।
ग्रामीणों ने मांग की है कि रात के समय भीड़भाड़ वाले स्थानों पर प्रशासन की ओर से सरकारी अलाव की व्यवस्था की जाए, ताकि राहगीरों और मजदूर तबके को राहत मिल सके।







