*पर्यटन एवं खेल विभाग की बड़ी पहल : सभागार व छात्रावास विस्तार कार्य का हुआ शिलान्यास

*पर्यटन एवं खेल विभाग की बड़ी पहल : सभागार व छात्रावास विस्तार कार्य का हुआ शिलान्या*

 

*रांची :* झारखंड पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग तथा होटल प्रबंधन खाद्य प्रौद्योगिकी एवं अनुप्रयुक्त पोषण संस्थान, ब्राम्बे में सभागार-सह-कार्यकारी विकास केंद्र एवं बालिका छात्रावास के विस्तारीकरण कार्य का आज विधिवत शिलान्यास किया गया।

 

इस महत्वपूर्ण विकास परियोजना का शिलान्यास पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के माननीय मंत्री श्री सुदीव्य कुमार तथा कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग की माननीय मंत्री श्रीमती शिल्पी नेहा तिर्की ने संयुक्त रूप से किया।

 

कार्यक्रम गुरुवार, 04 दिसंबर 2025 को आयोजित हुआ। मौके पर विभागीय पदाधिकारी डॉ. भूपेश कुमार (प्राचार्य, IHM), श्रीमती विजया जाधव (निदेशक, पर्यटन) तथा श्री मनोज कुमार (सचिव, पर्यटन एवं कला-संस्कृति विभाग) रांची जिला ग्रामीण अल्पसंख्यक कांग्रेस अध्यक्ष शमीम अख्तर, विधायक प्रतिनिधि आबिद अंसारी, परवेज आलम, समेत अन्य उपस्थित रहे।

 

मंत्रियों ने कहा कि यह परियोजना पर्यटन एवं हॉस्पिटैलिटी सेक्टर को नई दिशा देगी और युवाओं को उन्नत प्रशिक्षण व बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध कराएगी। छात्रावास के विस्तार से छात्राओं को सुरक्षित एवं आधुनिक आवास सुविधा मिल सकेगी।

Leave a Comment