रांची- सीए नरेश केजरीवाल और इससे जुड़े लोगों के ठिकानों पर हुई छापेमारी के दौरान 65 लाख रुपये नकद और 55 लाख रुपये के सोना चांदी के सिक्के मिले हैं। जानकारी के मुताबिक हवाला के सहारे पैसों को विदेश भेजने से संबंधित सबूत मिले हैं। प्रवर्तन निदेशालय ने मंगलवार आज सुबह छह बजे नरेश केजरीवाल व उससे जुड़े ठिकानों पर FEMA के तहत छापा मारा।
छापेमारी के दौरान गिरधर केजरीवाल के ठिकानों से 30 लाख रुपये नकद मिले। अजय केजरीवाल के ठिकानों से 10 लाख रुपये और इंदर केजरीवाल के ठिकानों से 25 लाख रुपये नकद मिले। इसके अलावा इंदर केजरीवाल के ठिकानों से 55 लाख रुपये के सोना-चांदी के सिक्के मिले हैं।
छापेमारी के दौरान मिली इन चीजों को जब्त कर लिया गया है। ईडी द्वारा FEMA के तहत की जांच के दौरान इस बात के सबूत मिले थे कि हवाला के सहारे विदेशों में बनी शेल कंपनियों में 1000 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश किया।







