शहर की नाट्य ट्रस्ट गीता थिएटर एवं टाटा स्टील फाउंडेशन के संयुक्त प्रयास से आयोजित एक दिवसीय एक्टिंग वर्कशॉप का हुआ संपन्न, शहर के प्रमुख विद्यालयों से 147 विद्यार्थियों ने नि:शुल्क रजिस्ट्रेशन करवा वार्कशाॅप में लिया हिस्सा
जमशेदपुर: लौहनगरी जमशेदपुर की नाट्य ट्रस्ट गीता थिएटर एवं टाटा स्टील फाउंडेशन द्वारा एक दिवसीय एक्टिंग वर्कशॉप का आयोजन शहर के सिनेमा मनोरंजन में रूचि रखने युवाओं हेतु धतकीडिह कम्युनिटी सेंटर में किया गया था जो पूरी तरह नि:शुल्क था एक्टिंग वार्कशाॅप का शुभारंभ कार्यक्रम की मुख्यातिथि कला- संस्कृतिक समाजिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने वाली श्रीमती पूर्वी घोष, आमंत्रित अतिथियों एवं गीता थिएटर के सदस्यों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
जिसके बाद गीता थिएटर की अध्यक्ष श्रीमती गीता कुमारी ने सभी का स्वागत करते हुए एक्टिंग वार्कशाॅप के प्रशिक्षक, अतिथियों और सहयोगियों को फूलदार पौधे देकर स्वागत किया गया तथा गीता थिएटर की नृत्य कला में प्रांगत आदिति कश्यप द्वारा नृत्य प्रस्तुत किया गया।
एंक्टिंग वार्कशाॅप में संथाली सिनेमा एवं रंगमंच के भीष्म पितामह कहे जाने वाले दशरथ हांसदा, संथाली- हो एवं अन्य स्थानीय भाषाओं पर एल्बम एवं सिनेमा मनोरंजन जगत के युवा सुपरस्टार सुरेंद्र टुडू और टी-सीरीज द्वारा प्रस्तुत काउ मामा सॉन्ग फ्रेम, नागपुरी- बांग्ला भाषी सिनेमा एवं एल्बम के अभिनेता राजु मित्रा (झारखण्ड फिल्म बोर्ड मेंबर) सम्मिलित हुए जिन्होंने अपना अनुभव प्रतिभागीओ के बीच साझा किया।
इस एक दिवसीय एक्टिंग वर्कशॉप में शहर के केरला पब्लिक स्कूल कदमा, प्रेम ज्योति स्कूल बिष्टुपुर, सीएम फाॅर एक्सीलेंट वर्मामाइंस, आरवीएस स्कूल मानगो, श्रीराम मंदिरम बिष्टुपुर, नजरिया स्कूल मानगो जैसे अन्य विद्यालयों से कुल 147 विद्यार्थियों ने बतौर प्रतिभागी नि:शुल्क रजिस्ट्रेशन करवा हिस्सा लिया ।
मीडिया से बात करते हुए गीता थिएटर के सचिव प्रेम दीक्षित ने बताया कि जमशेदपुर शहर अब स्टील नगरी के साथ -साथ सिनेमा मनोरंजन की भी नगरी बन रही है पर शहर को स्थानीय भाषा के थिएटर के बारे पता नहीं है उन्हें मुंबई-दिल्ली जैसे शहरों में जाकर पता चलता है कि सिनेमा मनोरंजन जगत के लिए थिएटर करनी पड़ती है जिसके कारण उन्हें निराश हाथ लगता है शहर के युवाओं को स्थानीय भाषा के रंगमंच के प्रति आकर्षित करने और उसकी सही जानकारी देने के लिए गीता थिएटर लगातर कार्य कर रही है जिसके क्रम में यह एक दिवसीय एक्टिंग वर्कशॉप विद्यालयों के विद्यार्थियों के साथ किया गया और इस कारण से शहर के सभी विद्यालयो को आमंत्रण भेजा गया था। जिन्होंने गीता थिएटर पर भरोसा कर अपने विद्यार्थी भेजा उनका तहे दिल से आभार और जिन्हेंने नहीं भेजा उन्हें अगली बार सम्पर्क कर जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।
आपको बता दें कि इस एक्टिंग वर्कशॉप में मंच नाटक, नुक्कड़ नाटक एवं शॉर्ट फिल्म के विभिन्न पहलुओं पर केंद्रित रहा इसमें सम्मिलित युवाओं को मंच नाटक, नुक्कड़ नाटक और शॉर्ट फिल्म के अभिनय, संवाद, प्रदर्शन और मैनेजमेंट पर विशेष प्रशिक्षण दिया गया। अंत में 06-06 विद्यार्थियों का 12 समूह बना कर सभी को नशा मुक्ति जागरूकता अभियान पर आधारित नुक्कड़ नाटक बनाने के लिए 25 मिनट दिया गया हर एक समूह के साथ गीता थिएटर के एक युवा कलाकार को मार्गदर्शन हेतु रखा गया।
जिसके परिणामस्वरूप सभी ने नशा मुक्ति पर आधारित एक से बढ़कर एक शानदार दृश्यो वाले नुक्कड़ नाटकों की प्रस्तुति दी, श्रेष्ठ 3 प्रस्तुति देने वालों को हिमलया के सौजन्य से ठंड मौसम से जुड़ा गिफ्ट हैंपर दिया गया।
वर्कशॉप में सम्मिलित प्रतिभागियों को गीता थिएटर और टाटा स्टील द्वारा बेहतरीन प्रशिक्षण देकर आगामी दिनों में टाटा स्टील एवं अन्य संगठनों द्वारा आयोजित होने वाले अखिल भारतीय नाट्य/नृत्य प्रतियोगिता महोत्सव में मंच प्रदान कर अपने कला प्रदर्शनी का शानदार मौका दिया जाएगा तथा टाटा स्टील द्वारा निर्मित होने वाले जागरूकता शॉर्ट फिल्म का भी हिस्सा बनें का अवसर दिया जाएगा।
गीता थिएटर के क्लासेस से जुड़ी सारी जानकारी गीता थिएटर के सोशल मीडिया @TheatreOfGita सर्च कर या व्हाट्सएप नंबर 7209441698 पर सम्पर्क कर प्राप्त कर सकते हैं।
एक दिवसीय एक्टिंग वर्कशॉप में सुंदरम संस्था अध्यक्ष डॉ० ताज़दार आलम, हिन्द आईटीआई, लियो क्लब जमशेदपुर के युवा ओमेंद्र गुप्ता, श्रद्धा, अभिषेक, खुशी, स्वाती तथा गीता थिएटर के सदस्य जैसे आनंद सरदार, आयुश यादव, राजा राव आदि सदस्यों ने अपना-अपना सहयोग प्रदान कर रहें हैं।






