सलग : मॉक ड्रिल*साहेबगंज रेलवे स्टेशन पर बड़े स्तर की मॉक ड्रिल, मालदा डिविज़न ने दिखाई जबरदस्त तैयारियां*साहेबगंज/मालदा : रेलवे यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए मालदा डिविज़न द्वारा साहेबगंज रेलवे स्टेशन यार्ड में एनडीआरएफ की अगुवाई में व्यापक आपदा प्रबंधन मॉक ड्रिल आयोजित की। यह

सलग : मॉक ड्रिल*साहेबगंज रेलवे स्टेशन पर बड़े स्तर की मॉक ड्रिल, मालदा डिविज़न ने दिखाई जबरदस्त तैयारियां*साहेबगंज/मालदा : रेलवे यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए मालदा डिविज़न द्वारा साहेबगंज रेलवे स्टेशन यार्ड में एनडीआरएफ की अगुवाई में व्यापक आपदा प्रबंधन मॉक ड्रिल आयोजित की। य अभ्यास डिवीज़नल रेलवे मैनेजर मनीष कुमार गुप्ता के निर्देशन में तथा सीनियर डिविज़नल सेफ़्टी ऑफिसर श्री ताराचंद की अगुवाई में किया गया। इसमें नेशनल डिज़ास्टर रिस्पॉन्स फोर्स (NDRF), 9वीं बटालियन पटना की विशेष टीम ने भी हिस्सा लिया।

 

ड्रिल के तहत लाइन नंबर-04 से प्रस्थान करने वाली काल्पनिक ट्रेन के दुर्घटनाग्रस्त होने का परिदृश्य बनाया गया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही मालदा रेलवे रेस्क्यू टीम एक्शन में आ गई।लगातार छः बार सायरण बजा मौके पर तुरंत हेल्प डेस्क और यात्री सहायता केंद्र स्थापित किए गए। दो घंटे तक चली इस हाई-इंटेंसिटी एक्सरसाइज में वास्तविक परिस्थितियों जैसा वातावरण तैयार किया गया।

 

ART (एक्सीडेंट रिलीफ ट्रेन)/साहेबगंज तुरंत दुर्घटना स्थल पर पहुंची।

ADRM/मालदा श्री शिव कुमार प्रसाद सहित रेलवे के कई ब्रांच अधिकारी, स्काउट्स एंड गाइड्स, तथा NDRF की टीम ने व्यक्तिगत रूप से मौके पर मौजूद रहकर ऑपरेशन का नेतृत्व किया।

 

सेफ़्टी, मेडिकल, RPF, मैकेनिकल, इंजीनियरिंग, ऑपरेटिंग, इलेक्ट्रिकल, टेलीकॉम, कमर्शियल और सिक्योरिटी विभागों के अधिकारियों ने सक्रिय भागीदारी दर्ज की। पूरी प्रक्रिया को DRM मालदा ने रियल-टाइम मॉनिटर किया।

 

इस मॉक ड्रिल का मुख्य उद्देश्य

दुर्घटना पर त्वरित प्रतिक्रिया

निर्णय लेने की क्षमता का परीक्षण,तय प्रक्रियाओं की समीक्षा

बचाव कार्यों में आने वाली संभावित बाधाओं की पहचान

गोल्डन आवर के भीतर घायलों को अस्पताल पहुंचाने की तैयारी सुनिश्चित करना

 

रेलवे और NDRF की संयुक्त टीमों ने आधुनिक उपकरणों के साथ वास्तविक बचाव ऑपरेशन की तरह अभ्यास किया, जिससे रेलवे स्टाफ की दक्षता में उल्लेखनीय बढ़ोतरी देखी गई। साथ ही NDRF को भी भारतीय रेल कोच संरचना और आपदा प्रबंधन प्रक्रियाओं की गहरी समझ मिली।

 

अभ्यास के दौरान शामिल प्रमुख अधिकारियों में वरिष्ठ मंडल यांत्रिक प्रबंधक , रत्नेश कुमार, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक अमरेंद्र कुमार मौर्य, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (समन्वय) नीरज कुमार वर्मा आदि मौजूद रहे।

 

बाइट : एडीआरएम पूर्व रेलवे मालदा

 

बाइट :डिप्टी कमांडेंट एनडीआरएफ 9 बटालियन पटना बिहार

 

बाइट : रेल लोको पायलट साहेबगंज।

 

 

अरबिन्द ठाकुर,साहेबगंज।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई