*विदेश में दर्द, घर में उम्मीद — कैमरून से लौटेंगे झारखंड के पांच बेटे
*रांची:*
दक्षिण अफ्रीका के कैमरून में फंसे झारखंड के पांच प्रवासी मजदूरों की वतन वापसी सोमवार को तय हो गई है। तीन–चार महीने से वेतन नहीं मिलने के कारण मजदूर परेशान थे। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला झारखंड प्रवासी नियंत्रण कक्ष तक पहुंचा।
भारतीय दूतावास और झारखंड सरकार के प्रयासों से मजदूरों और कंपनी के बीच बातचीत हुई, जिसके बाद बकाया वेतन का भुगतान किया गया और उनके लौटने का मार्ग प्रशस्त हुआ।
फंसे मजदूरों में हजारीबाग जिले के ऊंचाघना के सुनील महतो, सुकर महतो, चंद्रशेखर कुमार, डीलों महतो, और गिरिडीह जिले के डुमरी के दिलचंद महतो शामिल हैं।
परिजनों ने झारखंड सरकार, केंद्र सरकार, समाजसेवी सिकन्दर अली, और मीडिया का आभार व्यक्त किया है।
सिकन्दर अली ने कहा कि रोजगार की तलाश में लोग विदेश जाते हैं, लेकिन कई बार गंभीर परिस्थितियों में फंस जाते हैं। उन्होंने सरकार से प्रवासी मजदूरों की सुरक्षा के लिए स्थायी व्यवस्था बनाने की मांग की।






