*रामगढ़।* पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। भुरकुंडा सयाल से पुलिस ने गांजा की खरीद बिक्री करते दो लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया
थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार ने बताया कि एसपी अजय कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि सयाल के एक दुकान में गांजा बेचा जा रहा है। एसपी के निर्देश पर मामले की जांच के लिए गठित टीम ने छापेमारी की इस दौरान मौके से गांजा बेच रहे तस्कर उमेश कुमार और गांजा खरीद रहे सलमान अंसारी को गिरफ्तार कर लिया।




