जमशेदपुर के बोधी मैदान में चतुर्थ बाल मेला आयोजित

जमशेदपुर के बोधी मैदान में चतुर्थ बाल मेला आयोजित

जमशेदपुर के बोधी मैदान में चतुर्थ बाल मेला का भव्य आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड के महामहिम राज्यपाल संतोष गंगवार शामिल हुए, जबकि कार्यक्रम का आयोजन स्थानीय विधायक सरयु राय द्वारा किया गया था।

अपने संबोधन में राज्यपाल संतोष गंगवार ने बच्चों के मोबाइल की ओर बढ़ते रुझान पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि आज बच्चे किताबों से दूर हो रहे हैं और मोबाइल पर अधिक समय बिता रहे हैं, जो भविष्य के लिए खतरनाक संकेत है। राज्यपाल ने अभिभावकों से अपील की कि वे बच्चों को पुस्तक पढ़ने के लिए प्रेरित करें, क्योंकि किताबों से प्रेम करने वाले बच्चे कभी गलत रास्ते पर नहीं जाते, जबकि मोबाइल कई बार उन्हें भटका देता है।

राज्यपाल ने विधायक सरयु राय द्वारा आयोजित इस बाल मेला की भूरी-भूरी प्रशंसा की।

वहीं विधायक सरयु राय ने कहा कि बाल संरक्षण आयोग राज्य में प्रभावी तरीके से कार्य नहीं कर रहा है। उन्होंने आश्वासन दिया कि वह अपने जिले में बाल संरक्षण से जुड़े विशेष कार्यों को आगे बढ़ाएंगे।

टाटा स्टील द्वारा विभिन्न मैदानों को पार्क में बदलने के प्रस्ताव पर भी उन्होंने आपत्ति जताई। राय ने कहा कि मैदान बच्चों के खेलकूद के लिए होने चाहिए, जिससे उनका मानसिक और शारीरिक विकास होता है। इस मुद्दे पर वह टाटा स्टील प्रबंधन और उपायुक्त से बातचीत करेंगे।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

दिनांक 18.06.2026 को वरीय पुलिस अधीक्षक महोदय, पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि उलीडीह ओ.पी. अंतर्गत डिमना चौक के पास एक व्यक्ति अवैध आग्नेयास्त्र के साथ ब्लू रंग की R15 मोटरसाइकिल पर घूम रहा है तथा किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहा है।