हाता में पत्रकार एकता मंच कोल्हान की बैठक सम्पन्न, 7 दिसंबर 2025 को वनभोज कार्यक्रम तय
हाता स्थित सुदामा होटल में पत्रकार एकता मंच कोल्हान की महत्वपूर्ण बैठक मंच के अध्यक्ष रास बिहारी मण्डल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि मंच का वार्षिक वनभोज कार्यक्रम आगामी 7 दिसंबर 2025 को आयोजित किया जाएगा।
बैठक में कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई और विभिन्न पदाधिकारियों को जिम्मेदारियाँ सौंपी गईं।
इस दौरान कोल्हान प्रभारी दसरथ प्रधान, संरक्षक गोविंदा पति, सह सचिव दीपाली तंतुबाई, आईटी सेल प्रभारी दीपक महतो, सह आईटी प्रभारी राकेश पात्रों, गुनाधार गोपेश्वर, सह संगठन सचिव शिवरंजन मुखर्जी, वरिष्ठ पत्रकार साहज़दा सहित संगठन के कई कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।
मंच के पदाधिकारियों ने कहा कि यह वनभोज कार्यक्रम पारस्परिक सौहार्द और संगठन की मजबूती का प्रतीक होगा।






