धनबाद। कोयलांचल में एक बार फिर दिनदहाड़े गोलियों की गूंज सुनाई दी।
झरिया स्थित रत्नजी पेट्रोल पंप के समीप मंगलवार को अपराधियों ने एक युवक के सिर में गोली मार दी। घटना से इलाके में अफरातफरी और दहशत का माहौल है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक सड़क किनारे चल रहा था। तभी अचानक बाइक सवार अपराधियों ने उसे निशाना बनाकर सिर में गोली दाग दी और फरार हो गए।
सूचना पर झरिया थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल युवक को पुलिस वाहन से तुरंत अस्पताल भेजा। घटनास्थल से पुलिस ने युवक का मोबाइल फोन, चप्पल और एक खोखा बरामद किया है। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। घायल युवक की पहचान की जा रही है।






