जमशेदपुर: टेल्को थाना क्षेत्र अंतर्गत चिड़िया पार्क के समीप सोमवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है.

जमशेदपुर: टेल्को थाना क्षेत्र अंतर्गत चिड़िया पार्क के समीप सोमवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. जानकारी के अनुसार छेड़खानी का विरोध करना एक परिवार को भारी पड़ गया. आरोप है कि रोहित और रौशन नामक युवक ने अपने 8–10 साथियों के साथ मिलकर नंदिनी सिंह के परिवार पर चापड़ से जानलेवा हमला कर दिया.

हमले में नंदिनी सिंह को मामूली चोटें आई हैं, जबकि उनके भाई अनिकेत कुमार सिंह और मां शोभा देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं. दोनों को तत्काल टाटा मुख्य अस्पताल ले जाया गया जहां उनका इलाज जारी है.

परिजन का कहना है कि इसी तरह की घटना करीब आठ महीने पहले भी हुई थी, लेकिन आरोपियों का मनोबल नहीं टूटा. घटना की सूचना मिलते ही टेल्को थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने की दिशा में कार्रवाई कर रही है.

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

दिनांक 18.06.2026 को वरीय पुलिस अधीक्षक महोदय, पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि उलीडीह ओ.पी. अंतर्गत डिमना चौक के पास एक व्यक्ति अवैध आग्नेयास्त्र के साथ ब्लू रंग की R15 मोटरसाइकिल पर घूम रहा है तथा किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहा है।