पूर्व मंत्री बंधु तिर्की ने अस्वस्थ समाजसेवी जुलफान अंसारी से की मुलाकात, आर्थिक सहायता प्रदान की

पूर्व मंत्री बंधु तिर्की ने अस्वस्थ समाजसेवी जुलफान अंसारी से की मुलाकात, आर्थिक सहायता प्रदान की

चान्हो : चान्हो क्षेत्र के जाने-माने समाजसेवी एवं पूर्व प्रमुख जुलफान अंसारी के अस्वस्थ होने की जानकारी मिलने पर पूर्व मंत्री एवं झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष श्री बंधु तिर्की गुरुवार को उनके आवास पहुंचे। उन्होंने जुलफान अंसारी के स्वास्थ्य की जानकारी ली और उन्हें 50 हज़ार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की।

इस दौरान बंधु तिर्की ने कहा कि जुलफान अंसारी समाज के लिए निरंतर कार्य करते रहे हैं और उनकी सेवा भावना अनुकरणीय है। उन्होंने शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए आगे भी हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।

स्थानीय लोगों ने बताया कि बंधु तिर्की हमेशा क्षेत्र की जनता के सुख-दुख में साथ रहते हैं। किसी भी विपत्ति या जरूरत के समय वे सबसे पहले पहुंचने वाले नेताओं में से एक हैं। लोगों ने उन्हें “जन नेता” और “हर वर्ग के मसीहा” के रूप में संबोधित किया।

बंधु तिर्की का यह कदम एक बार फिर यह दर्शाता है कि वे राजनीति को सेवा का माध्यम मानते हैं, सत्ता का साधन नहीं।

इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जनाब मो० मोजीबुल्लाह, श्री निरंजन पासवान (पूर्व अध्यक्ष, युवा कांग्रेस, झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी), इश्तियाक अंसारी, हफिजुल अंसारी, इरशाद खान और एहसान आलम भी उपस्थित थे।

Leave a Comment